दुर्गा मंडल में झांकी बनाकर दे रहे पर्यावरण का संदेश अनुसया सेवा संगठन की सार्थक पहल

दुर्गा मंडल में झांकी बनाकर दे रहे पर्यावरण का संदेश
अनुसया सेवा संगठन की सार्थक पहल

मुलताई। धार्मिकता के साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का कार्य नगर के अनुसया मंडल द्वारा किया जा रहा है। धार्मिक अवसरों पर संगठन के युवाओं द्वारा लोगों को सामाजिक सरोकारों से भी जोडऩे की सार्थक पहल का नगरवासियों ने स्वागत किया है। अनुसया सेवा संगठन द्वारा जहॉ नगर में नागरिकों को जन्मदिन पर पौधे भेंट करने की परिपाटी चलाई गई है ताकि लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हो वहीं अब इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए नवरात्र पर पर्यावरण संरक्षण के लिए अनुसया

माता मंदिर में विराजी मां दुर्गा के समक्ष झांकी बनाई गई है

जिसमें वृक्षों को सहेजने तथा पौधारोपण का संदेश दिया गया है। अनुसया सेवा संगठन के कृष्णा साहू ने बताया कि धार्मिकता के साथ ही लोग सामाजिक कार्यों के लिए भी जागरूक हो जाए तो इससे बढक़र कुछ नही है। नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दुर्गा मंडलों में विराजी मां दुर्गा के दर्शन करने हेतू निकलते हैं। मंडलों में यदि पर्यावरण का संदेश दिया जाए तो लोगों में भी जागरूकता आएगी। इसलिए अनुसया सेवा संगठन द्वारा झांकी के माध्यम से मां ताप्ती सरोवर को प्रदूषण मुक्त रखने, पौधारोपण करने, हरे-भरे पेड़ नही काटने, आसपास साफ-सफाई रखने सहित अन्य सामाजिक संदेश दिए गए हैं। नेहरू वार्ड स्थित अनुसया माता मंदिर में विराजी मां दुर्गा प्रतिमा के दर्शन के साथ ही लोग झांकी देखने भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं जिससे अन्य दुर्गा मंडल भी प्रेरित हो रहे हैं।


 

 

Source : राकेश अग्रवाल अक्षय सोनी

6 + 6 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]